{"_id":"664e3350dbd42d0a9205ff98","slug":"there-was-a-five-hour-jam-on-the-kanpur-lucknow-highway-passengers-suffering-in-the-sun-unnao-news-c-221-1-sknp1055-114729-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पांच घंटे लगा जाम, धूप में बेहाल हुए मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पांच घंटे लगा जाम, धूप में बेहाल हुए मुसाफिर
Wed, 22 May 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 22 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
अचलगंज/उन्नाव। जल्दी निकलने की होड़ में कानपुर-लखनऊ हाईवे के आजाद मार्ग चौराहा पर वाहनों की कतार लग गईं। सुबह 10 बजे शुरू हुआ जाम दोपहर बाद तीन बजे तक रहा। इस दौरान करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
बुधवार सुबह 10 उन्नाव-रायबरेली हाईवे को जोड़ने वाले आजाद मार्ग के अलावा बैराज मार्ग और लखनऊ-कानपुर से आवागमन कर रहे वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात धीमा हो गया। वहीं वाहन चालकों में पहले निकलने की होड़ में यातायात उलझ गया। पुलिस कर्मी न होने से हाईवे की कानपुर और लखनऊ लेन के अलावा बदरका मार्ग और शुक्लागंज-गंगा बैराज मार्ग पर जाम लग गया।
देखते ही देखते जाम जाजमऊ गंगापुल से लेकर नरी चौराहे तक करीब आठ किमी तक यातायात रेंगने लगा। दोपहर करीब एक बजे अचलंगज थाना और यातायात पुलिस पहुंची और जाम खुलवाने की कवायद शुरू की। करीब तीन बजे यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
-- -- -- --
चुनाव के चलते पर्याप्त पुलिस बल नहीं है। इसलिए चौराहे पर पर्याप्त कर्मी नहीं लगाए जा रहे हैं। बुधवार को जल्दबाजी में गलत दिशा से वाहन निकालने लगे, इससे जाम लग गया। सूचना पर पुलिस बल भेजकर यातायात सामान्य कराया गया। - विनय यादव, प्रभारी थानाध्यक्ष, अचलगंज
-- -
फोटो-15
हरदोई रोड पुल पर खराब हुआ ट्रक, शहर में दो घंटे जाम
उन्नाव। बुधवार शाम करीब चार बजे हरदोई की ओर जा रहा एक ट्रक शहर में हरदोई-उन्नाव मार्ग को जोड़ने वाले पुल पर एक्सल में खराबी से रुक गया। चालक ने काफी प्रयास किया लेकिन वह ट्रक को नहीं हटा पाया। आधा रास्ता बंद होने से जाम लग गया। मोतीनगर और उधर दरोगाबाग तक वाहनों की लाइनें लग गईं। इससे कचहरी रोड पुल पर यातायात का दबाव बढ़ा और पुल से सदर बाजार और सब्जी मंडी तक यातायात रेंगने लगा। यातायात प्रभारी सुनील सिंह पहुंचे और काफी प्रयास के बाद ट्रक को पुल से हटवाया तब शाम छह बजे यातायात सामान्य हुआ। (संवाद)