फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Theft of six lakhs by breaking the lock of the room

सेवानिवृत्त स्टाफ नर्स के कमरे ताला तोड़ छह लाख के जेवर चोरी

Wed, 29 Jun 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Theft of six lakhs by breaking the lock of the room
सफीपुर। सीएचसी परिसर में बनी कालोनी में रह रहीं सेवानिवृत्त स्टाफ नर्स के कमरे का ताला तोड़कर चोर छह लाख के जेवर चुरा ले गए। घटना के समय वह बांगरमऊ में निर्माणाधीन मकान देखने गई थीं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कस्बा में लखनऊ रोड बस्ती की मूल निवासी मधुबाला सफीपुर सीएचसी में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात थीं। 31 जनवरी 2022 को वह सेवानिवृत्त हुईं और बांगरमऊ में मकान निर्माणाधीन होने से सीएचसी परिसर के सरकारी आवास में ही रह रही हैं। मंगलवार सुबह आवास में ताला लगाकर पति यशवंत सिंह के साथ बांगरमऊ गई थीं। दोपहर में चोरों ने कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर करीब छह लाख के जेवर व अन्य कीमती सामान पार कर दिया। देर शाम मधुबाला आवास पहुंचीं तब घटना की जानकारी हुई। पति यशवंत सिंह ने पुलिस को सूचना दी। मधुबाला ने बताया कि उनका बेटा गौरव सिंह दंत चिकित्सक है और बांगरमऊ में उसका क्लीनिक है। बेटे गौरव की शादी होनी है, इसी लिए जेवर खरीदे थे। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि घटना की जांच की गई है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed