फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Theft of lakhs including cash and jewelery from two houses

दो सूने घरों से चोरों ने पार किया लाखों का माल

Sat, 05 Mar 2022 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs including cash and jewelery from two houses
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के मिर्जापुर कला व सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में दो घरों से चोरों ने नकदी-जेवर सहित लाखों का माल पार कर दिया। वहीं एक दुकान के बाहर से जेनरेटर के पुर्जे पार कर दिए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

चकलवंशी थाना क्षेत्र के कोटरा गांव निवासी अमरेंद्र प्रताप की मिर्जापुर कला गांव में खाद व कीटनाशक की दुकान है। दुकान के पीछे ही उसका मकान है। शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़कर घर से जेवर, कपड़े, बर्तन, बैटरी, इनवर्टर व दो कैमरे समेत तीन लाख का माल पार कर दिया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर अमरेंद्र सन्न रह गया। वहीं इसी थाना क्षेत्र के पुरवा निवासी रामदेव सिंह ने बताया कि उनकी मिर्जापुर कला में इलेक्ट्रिक वेल्डिंग की दुकान है। चोर जेनरेटर का अल्टरनेटर पार कर ले गए।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के वजीरगंज गांव निवासी अशोक भाई संतोष व परिजनों के साथ पंजाब में मजदूरी करता है। गांव में खेती के कार्य से उसका घर आना जाना बना रहता है। मई में वह भाई संतोष की शादी में गांव आया था। शादी के बाद घर में ताला बंद परिजनों के साथ मोहाली चला गया था। शुक्रवार रात चोरों ने कमरे और बक्से के ताले तोड़कर नकदी, जेवर समेत गृहस्थी का सामान पार कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार सुबह पड़ोस में रहने वाले भतीजे सुभाष ने अशोक को घटना की जानकारी दी। अशोक ने बताया कि चोराें ने उसके भाई संतोष की पत्नी सरिता के लगभग तीन लाख के जेवर, 30 हजार रुपये, पीतल के बर्तन समेत पांच लाख का सामान पार कर दिया। पुलिस ने जांच कर शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed