फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Theft of five lakhs including jewelry and cash from three houses

Unnao News: तीन घरों से जेवर-नकदी सहित पांच लाख की चोरी

Sat, 24 Jun 2023 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Theft of five lakhs including jewelry and cash from three houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने तीन किसानों के घरों से एक लाख रुपये और करीब चार लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। जबकि एक अन्य घर में सेंध काटने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह जानकारी पर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
आसीवन थानाक्षेत्र गाव महमूदपुर गांव निवासी सुआलाल के घर के बाहर बने शौचालय की छत से चढ़कर मकान के अंदर दाखिल हुए। अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये के साथ चार लाख कीमत के जेवरात पार कर दिया। इसके बाद चोर गांव के ही अशोक कुमार के घर को निशाना बनाया। 11 हजार की नगदी के साथ 80 हजार कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

वहीं, पड़ोसी गांव कमलापुर निवासी नारेंद्र सिंह के घर को चोरों ने दूसरी बार निशाना बनाया। घर से करीब 60 हजार कीमत का सामान पार कर दिया। इसी गांव के संजीव कुमार सिंह के घर में चोर चोरी के लिए सेंध लगा रहे थे। लेकिन सफल नहीं हो पाए। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद रसूलाबाद चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तीन संदिग्धों को पकड़ा
रसूलाबाद-कमलापुर संपर्क मार्ग पर नाले पर बने पुल के नीचे बैठे तीन संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर आसीवन पुलिस को दिया है। तीनों के पास से आरी, चाकू, छेनी और रस्सी बरामद हुई है। रसूलाबाद चौकी पुलिस में तीनों से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि अभी कोई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता के प्रमाण नहीं मिले हैं। जांच चल रही है।

--
120 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार
मौरावां। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर भुसकापुर और भाटमऊ से दो आरोपियों को 120 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ गए आरोपियों में मौरावां कायस्थाना निवासी सुजीत और भाटमऊ की सीमा शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक भवन सिंह मौर्य ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed