फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   theft in house

घर में चोरी

Tue, 05 Apr 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
theft in house
चोरी की घटना में पीड़ितों से जानकारी लेते मौरावां एसओ सुधीर कुमार सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
हिलौली/मौरावां। मौरावां क्षेत्र के कोरिया हाता में चोरों ने शटरिंग व्यापारी के घर से जेवर व नकदी समेत आठ लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के वक्त व्यापारी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। घर में मां अकेली थी, जो बरामदे में सो रही थीं। उन्हें चोरों के घर में आने-जाने की भनक नहीं लगी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। खोजी कुत्ता व्यापारी के मकान की छत और कमरे के बीच चक्कर लगाता है, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा सका। पुलिस को वारदात में किसी करीबी के शामिल होने का शक है।
विज्ञापन

कोरिया हाता निवासी अनिल शटरिंग का व्यापार करते हैं। वह शटरिंग का सामान किराए पर देते हैं। अनिल की शादी नवंबर 2021 में शादी हुई थी। रविवार को अनिल पत्नी को विदा कराने बीघापुर थानाक्षेत्र के दरियापुर स्थित ससुराल गया था। घर में मां शांती अकेली थीं। रविवार रात को वह बरामदे में सो रही थीं। सोमवार की सुबह उठीं तो कमरे व बक्सों के ताले टूटे मिले।
विज्ञापन

शांती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों वहां पहुंच गए। इसी बीच थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल की जांच की। इसी बीच अनिल भी घर पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि बक्से में चार लाख रुपये रखे थे। वह कुछ दिन पहले ही बहन, मौसी और सराफ से एक-एक लाख रुपये उधार लेकर आया था। एक लाख रुपये उसके तिलक में मिले थे। उसे व्यापार बढ़ाने के लिए शटरिंग का और सामान खरीदना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शांति ने बताया कि उनके पास दो लाख रुपये और करीब डेढ़ लाख के जेवर थे। चोरों ने वह भी पार कर ले गए। पुलिस को शक है कि घटना में किसी जानकार या नजदीकी का हाथ है। एसओ ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट चोरी की दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

--
ताले तोड़कर घर से दो लाख की चोरी
माखी थानाक्षेत्र के परमनी गांव के मजरा अमलोना निवासी संतोष दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। करीब तीन माह पहले वह भाई विनोद को चाभी देकर दिल्ली चला गया था। विनोद रविवार को घर में ताला बंद कर पावा गांव में रहने वाले रिश्तेदार के यहां चला गया था। सोमवार की सुबह लौटा तो घर का ताला टूटा मिला। विनोद के मुताबिक चोर करीब दो लाख रुपये कीमत का सामान चुरा ले गए हैं। पावा चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed