फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   theft in 2 houses

दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का माल पार

Wed, 08 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
theft in 2 houses
पुरवा/चकलवंशी। अलग-अलग जगह चोरों ने दो घरों से लाखों के माल साफ कर दिया। एक जगह नशे में धुत चोर को परिजनों ने पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी सुरेश विमल पत्नी ज्योति के साथ रविवार को अचलगंज क्षेत्र के सिकंदरपुर रिश्तेदार के यहां गए थे। मंगलवार दोपहर घर वापस आने पर कुंडी खुली मिली। अंदर जाकर देखा तो करीब पांच लाख के जेवर गायब थे। सुरेश ने बताया कि मां सरजूदेई, नाती गोलू के साथ बगल वाले घर में थीं। चोर छत के रास्ते आए और अलमारी का लॉकर खोलकर गहने चोरी कर लिए। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर चोरी का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ पंकज सिंह व कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने मामले की छानबीन की। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ताला टूटा नहीं है। पड़ोसी पर चोरी करने का आरोप है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं माखी थानाक्षेत्र के टेनई निवासी वीरपाल सिंह रऊकरना गांव में रहता है। वीरपाल ने बताया कि वह मकान में किराने की दुकान चलाता है। सोमवार रात लगभग ढाई बजे उसकी नींद खुली। घर के अंदर कुछ लोग सामान बटोर रहे थे। इस पर परिजनों ने शोर मचा दिया। एक चोर नशे की हालत में पकड़ लिया। वीरपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में एक लाख का सामान चोरी होने की बात कही है। थाना प्रभारी रामआसरे चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed