फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The youth who returned from Pakistan ran away from home again the very next day

Unnao News: पाकिस्तान से लौटा युवक दूसरे ही दिन फिर घर से भागा

Fri, 29 Aug 2025 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
The youth who returned from Pakistan ran away from home again the very next day
उन्नाव। घर से भटककर पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गए सुल्तानखेड़ा निवासी मानसिक बीमार युवक के बुधवार शाम घर आने के बाद लगातार हो रहे सवालों के जवाब देते-देते वह परेशान हो गया। गुरुवार भोरपहर वह घर से बिना बताए निकल गया। परिजन परेशान हो गए और उसकी फिर तलाश शुरू की। शाम चार बजे वह मगरवारा स्थित रेलवे स्टेशन के पास बैठा मिला तो उसे घर लाए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला सुल्तानखेड़ा निवासी सूरज पाल (45) पुत्र उमाशंकर मानसिक बीमार रहता है। चार साल आठ महीने पहले वह घर से बिना बताए निकला था जम्मू के आरएसपुरा के रास्ते पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गया था। इससे वहीं जेल में बंद कर दिया गया था। बुधवार को घर आने के बाद से उससे लगातार कोई न कोई सवाल जवाब कर रहा है, इससे वह परेशान हो गया था। रात में ही उसने परिजनों से बात करना बंद कर दिया और एक चारपाई पर जाकर सो गया। गुरुवार सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो वह चारपाई पर नहीं था। यह देख वह परेशान हो गए और फिर तलाश शुरू की। चचेरे भाई रमेश ने बताया कि हम सभी उसकी तलाश कर रहे थे, पहले गांव फिर खेत की ओर जाकर देखा लेकिन नहीं मिला।
विज्ञापन

परिवार के लोगों पड़ोसियों ने भी तलाशने में मदद की तो देर शाम मगरवारा रेलवे स्टेशन पर बैठे होने का पता चला। तब उसे घर लाए, अब वह किसी से बात नहीं करना चाहता। इसलिए सभी को मिलने से मना कर दिया है। डर है कि कहीं फिर चला जाएगा तो कैसे खोजकर लाएंगे। एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि सूरज पाल की मानसिक स्थित ठीक नहीं है। वह कुछ भी बता नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed