फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The young man shot himself in domestic discord

घरेलू कलह में युवक ने खुद को गोली मारी

Sat, 27 May 2017 12:19 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Sat, 27 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
The young man shot himself in domestic discord
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला कंजी में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने अपने सीने में तमंचा से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कंजी निवासी शीमू (28) पुत्र बुलाकी आवास विकास बाईपास के पास दुकान किए था। शुक्रवार दोपहर शीमू घर गया। उसका पत्नी नशीमा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद शीमू घर से बाहर निकला और कंजी वाली मस्जिद के सामने मैदान में पहुंचकर तमंचे से खुद के सीने में गोली मार ली। गोली लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजन आननफानन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके भाई शीबू ने बताया कि मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या की है। शीबू ने बताया कि शीमू घरेलू विवाद के चलते काफी चिड़चिड़ा हो गया था। पहले भी वह आत्महत्या की कोशिश कर चुका था। उसने बताया कि शीमू की तीन साल पहले शादी कालपी में नसीमा के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक शीमू के बेटा शान (डेढ़ वर्ष) है। शीमू तीन भाईयों में सबसे छोटा था। कोतवाली प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि मृतक के भाई ने आत्महत्या की तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed