फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The young man's foot slipped when getting out of the truck, crushing death

चलते ट्रक से उतरते समय युवक का पैर फिसला, कुचलकर मौत

Tue, 10 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव। Updated Tue, 10 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
The young man's foot slipped when getting out of the truck, crushing death
दुर्घटना के बाद अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : AmarUjala

जरा सी जल्दबाजी में युवक ने अपनी जान गवां दी। चलते ट्रक से उतरने के प्रयास में युवक का पैर फिसल गया और वह ट्रक ने नीचे आ गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। मृतक की मां ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के नानमऊ गांव निवासी छोटू सिंह (21) पुत्र स्व. परशुराम सोमवार सुबह आसीवन के नौहई गांव में रहने वाली बहन शशी के घर जाने को निकला। मेन रोड से वह ट्रक में बैठ गया।
विज्ञापन


रक मोहान चौराहे के पास पहुंचा ही था कि चलते ट्रक से उतरने के प्रयास में छोटू का पैर फिसल गया और वह ट्रक के पहिए के नीचे चला गया। मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही चालक ट्रक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मां रामवती ने चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के कुछ परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताया है। उनका कहना है कि छोटू से ट्रक में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिस पर उसे ट्रक से नीचे धक्का दे दिया गया।


हालांकि मृतक की मां ने ऐसी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी। इंस्पेक्टर हसनगंज मनोज मिश्र ने बताया कि मृतक की मां ने एक्सीडेंट की तहरीर दी है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed