{"_id":"66ec034cd9e4935c2288ca8abaccaad1","slug":"the-young-man-s-body-found-in-pond-killing-suspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब मे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब मे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
थाना गंगाघाट के पश्चिमी पुलिस चौकी अंतर्गत धोबिन पुलिया तालाब में मंगलवार सुबह एक युवक का निर्वस्त्र शव उतराता देख ग्रामीणों ने गंगाघाट पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को निकलवाया जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
युवक के शरीर पर कई चोट के निशान हैं, जिससे युवक की हत्या कर शव को फें के जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धोबिन पुलिया तालाब किनारे मंगलवार सुबह 8.30 बजे शौच को गए आजाद नगर निवासी कुछ ग्रामीणों की निगाह तालाब के एक छोर उतराते युवक का शव पर पड़ी, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना के बावजूद पश्चिमी चौकी इंचार्ज जावेद फ ोर्स के साथ 11 बजे पहुंचे। गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाया। युवक के दोनों पैर और गले के अलावा कंधे व सिर पर चोट के निशान देखने से प्रतीत हो रहे है। शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।
युवक के गुप्तांग में भी चोट के निशान दिख रहे थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई, लेकिन उसे कोई पहचान नहीं सका।
पुलिस के अनुसार शव एक सप्ताह पुराना है, जिसका अज्ञात में पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की उम्र 23 साल आंकी जा रही है। शरीर गेंहुआ व गठीला है। ग्रामीण आंक लन लगा रहे है कि कहीं युवक की हत्या कर उसे यहां फें का गया है।
गुप्तांग के अलावा शरीर पर कई जगह चोट के निशान है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं आशनाई के चलते तो यह घटना नहीं हुई है। सीओ सिटी आरके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।