फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The young man committed suicide by hanging himself from a tree.

Unnao News: युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान

Sat, 25 Apr 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself from a tree.
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के जूरा गांव के मजरा सहिमापुर में शनिवार को एक युवक ने घर से दूर आम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव पेड़ से लटका देख पुलिस को सूचना दी। मृतक पानीपत में मजदूरी करता था और कुछ ही दिन पहले गेहूं की कटाई के लिए गांव आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

सहिमापुर निवासी बिपिन (19) अपने बड़े भाई बबलू के साथ हरियाणा के पानीपत में रहकर मजदूरी करते थे। भाई बबलू ने बताया कि बिपिन एक अप्रैल को गेहूं की फसल कटवाने के लिए गांव आए थे। शुक्रवार देर शाम बिपिन का शव मकान से कुछ दूरी पर स्थित अहाते के सामने खड़े एक आम के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना सुरसा पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। हालांकि परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बिपिन अविवाहित थे और तीन बहनों व दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत की खबर से मां और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed