{"_id":"6047b1ee8ebc3e59185219fa","slug":"the-votes-of-all-the-posts-will-be-cast-in-the-same-ballot-box-unnao-news-knp616624989","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही मतपेटी में डाले जाएंगे सभी पदों के वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही मतपेटी में डाले जाएंगे सभी पदों के वोट
विज्ञापन
दोस्तीनगर फायर ट्रेनिंग सेंटर पर साफ, सफाई के बाद रखी मतपेटियों को देखते सहायक निर्वाचन अधिकारी?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार एक बूथ पर सिर्फ दो मतपेटियां ही रखी जाएंगी। पहली बार एक ही मतपेटी में सभी पदों के मतपत्र डालने की व्यवस्था होगी। एक मतपेटी रिजर्व में रहेगी। मंगलवार को दोस्तीनगर फायर ट्रेनिंग सेंटर के स्ट्रांग रूम में रखी मतपेटियों को बाहर निकलवाकर साफ-सफाई कराई गई है।
पिछला पंचायत चुनाव चार चरणों में हुआ था। उस समय एक बूथ पर तीन मतपेटियां रखी गई थीं। ग्राम पंचायत सदस्य व प्रधान के मतपत्र एक पेटी में डलवाने की व्यवस्था की गई थी। बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों के मतपत्र दूसरी पेटी में डलवाए गए थे। एक मतपेटी रिजर्व रखी गई थी।
इस बार एक ही चरण में सभी पदों के चुनाव होने की संभावना है। इसी कारण चुनाव आयोग ने मतपेटियों की संख्या भी घटा दी है। अब एक बूथ पर मात्र दो मतपेटियां रखी जाएंगी। एक मतपेटी मेें सभी पदों के मतपत्र डलवाए जाएंगे। एक रिजर्व रखी जाएगी। एक अतिरिक्त मतपेटी सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास रहेगी।
विज्ञापन
इसे विशेष परिस्थितियों में ही प्रयोग किया जाएगा। जिले को इस बार 8752 मतपेटियां प्राप्त हुई हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को दोस्ती नगर में रखी मतपेटियों को बाहर निकलवा कर उसकी साफ-सफाई कराकर फिर स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है।