फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The truck trampled the child, the crowd jammed

फोटो-29-सड़क जाम के लिए रखे गए ड्रम को हटाती पुलिस।

Mon, 06 Dec 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The truck trampled the child, the crowd jammed
सड़क जाम के लिए रखे गए ड्रम को हटाती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार बच्चे को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई घायल हुआ है। हादसे के बाद ट्रक चालक भागा तो बाइक उसी में करीब एक किमी. तक घिसटती चली गई। घटना से आक्रोशित भीड़ ने चालक पर कार्रवाई की मांग कर सड़क जाम कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ के समझाने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

किशोरीखेड़ा नई बस्ती निवासी अखिलेश शुक्ला का बड़ा बेटा अंकित(19) रविवार रात अपने छोटे भाई अंश(11) के साथ बाइक से मोहल्ले में रहने वाली मौसी के घर से लौट रहा था। रास्ते में कब्बाखेड़ा स्थित ट्रैक्टर एजेंसी के पास हरदोई की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे अंश उछलकर सड़क पर गिरा। भागने के
विज्ञापन

प्रयास में चालक ने ट्रक उसके ऊपर चढ़ा दिया। अंकित भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। बाइक ट्रक के पहियों के बीच फंसकर करीब एक किमी. तक घिसटती चली गई। आसपास के लोगों ने भी उसका पीछा किया तो आगे जाकर कचहरी पुल के पास वह ट्रक छोड़कर बाग निकला। घटना से गुस्साए लोगों ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट विजेता, सीओ सिटी कृपाशंकर आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों ने उनसे शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने व ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने रात 10 बजे के ही बाद ही भारी वाहनों को प्रवेश देने की बात कही। जिसके बाद लोग शांत हुए। मृतक अंश चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। मां भावना व पिता अखिलेश समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed