फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The thieves took away the jeweler's safe by keeping it in the car

Unnao News: सराफ की तिजोरी कार में रखकर ले गए चोर

Fri, 27 Dec 2024 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
The thieves took away the jeweler's safe by keeping it in the car
अचलगंज। चोर दुकान में रखी सराफ की तिजोरी ही कार में रखकर भाग निकले। शटर का ताला तोड़कर घटना की गई। पीड़ित के मुताबिक, तिजोरी में एक लाख के जेवर और 20 हजार की नकदी थी। दुकान से कुछ दूरी पर खड़े ई-रिक्शा से दो बैटरी भी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

कस्बा निवासी हिमांशु वर्मा की कोरारीकला में ज्वैलर्स की दुकान है। गुरुवार रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। शटर का ताला तोड़कर दाखिल हुए चोर तिजोरी उठा ले गए। शुक्रवार सुबह कोरारीकला निवासी कर्मचारी मुन्ना तिवारी दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा था और तिजोरी गायब थी। उन्होंने फोन पर हिमांशु को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद एसओ ने मौके पर जांच की। दुकान के बाहर चार पहिया गाड़ी के निशान मिले। तिजोरी गायब थी। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो उसमें रात 1:45 बजे नकाबपोश चोर तिजोरी कार में रखकर ले जाते दिखे। पीड़ित के मुताबिक, तिजोरी में एक लाख के जेवर थे। चोर 20 हजार रुपये की नकदी भी ले गए। पुलिस जांच कर रही थी, तभी कोरारी गांव के कृष्णकुमार पहुंचे और बताया कि घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से दो बैटरी भी चोरी हो गईं। एसओ राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed