फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The temperature reached 43 degrees, the sun scorched the people.

Unnao News: 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, सूरज की तपिश ने झुलसाया

Mon, 20 Apr 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 43 degrees, the sun scorched the people.
फोटो19एचएएमपी 28- शहर में सड़क पर सिर ढककर बाइक से जाते लोग। संवाद
हमीरपुर। सूरज के तीखे तेवर अब जनजीवन पर असर दिखाने लगे हैं। रविवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालात यह हो गए कि भीषण गर्मी और चटक धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से ही लोग घर के बाहर सिर ढककर निकले। बजार में भी असर देखने को मिला।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री दर्ज किया गया था। एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ रविवार को तापमान 43.02 अधिकतम और 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में लू चलने और गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

शहर के बस अड्डा, सुभाष बाजार, किंग सड़क, लक्ष्मीबाई तिराहा और नेशनल हाईवे जैसे प्रमुख स्थानों पर लोग धूप से बचने के लिए सिर ढककर निकले। भरुआ सुमेरपुर व इचौली रेलवे स्टेशन के अलावा बस अड्डे पर भी यात्री गर्मी से जूझते नजर आए। दिन में बाइक से चलने वालों को सबसे अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इमरजेंसी वार्ड में कूलिंग व्यवस्था बढ़ाई गई है और ओआरएस व आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं।



आठ दिनों में बढ़ा तापमान

गर्मी के मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 12 अप्रैल को पांच डिग्री पारा चढ़ गया और तापमान 35 अधिकतम और 27 न्यूनतम रहा। 13 अप्रैल को तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 38 डिग्री अधिकतम और 22 न्यूनतम रहा। 14 को भी मौसम में कोई बदलाव नहीं हुआ। 15 अप्रैल को 39 डिग्री पारा दर्ज किया गया। 16 को 40 डिग्री अधिकतम और 26 न्यूनतम रहा। 17 को 41 डिग्री और 18 को 42.2 डिग्री तापमान अधिकतम और न्यूनतम 25.2 रहा। रविवार 19 को 43.2 डिग्री दर्ज किया गया।


स्कूलों का बदला समय

गर्मी के तीखे तेवरों को देखते हुए जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर बीएसए आलोक सिंह ने कक्षा एक से लेकर आठ तक के विद्यालयों का समय बदल दिया है। सोमवार से सुबह साढ़े सात बजे से लेकर दोपहर 12 तक स्कूल खुलेंगे। बच्चों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।



शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी बिक्री

गर्मी का ही असर है कि शीतल पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है। बोतल बंद पानी से लेकर आइसक्रीम, गन्ने का रस, कोल्ड ड्रिंक, जूस आदि की बिक्री बढ़ गई है। शहर के कालपी सड़क के दुकानदार विपिन गुप्ता का कहना है कि कोल्ड ड्रिंक की बिक्री बीते एक सप्ताह में बढ़ गई है। सबसे अधिक छोटी बोतलें बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed