फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The team will investigate the confusion in the road under construction

करोड़ों की सड़क, प्राथमिक जांच में फेल

Sat, 05 Feb 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The team will investigate the confusion in the road under construction
उन्नाव। 2.07 करोड़ से बन रही सड़क की गुणवत्ता औचक निरीक्षण में खराब मिलने के मामले में सीडीओ ने विस्तृत जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की है। है। सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी करा रहा है। निर्माण सामग्री का सैंपल पहले ही जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील क्षेत्र की ग्रामसभा जयराजमऊ में पीडब्लूडी धानीखेड़ा जयराजमऊ से गंगानगर तक 3.60 किमी लंबी डामर सड़क बनवा रहा है। ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर सड़क बनाने की शिकायत की तो 28 जनवरी को सीडीओ दिव्यांशु पटेल जांच करने गए थे। मौके पर गिट्टी डाली जा रही थी। जांच में कुछ स्थानों पर स्टोन डस्ट की जगह गिट्टी पर मिट्टी डालकर कुटाई कराने की पुष्टि हुई थी। सीडीओ ने निर्माण सामग्री का सैंपल भरवाया था। सैंपल एक्सईएन आरईएस को भेजकर लैब से जांच कराने के आदेश दिए थे। निर्माणाधीन सड़क की विस्तृत जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम में एक्सईएन आरईएस और पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 के सहायक अभियंता को शामिल किया है। सीडीओ ने बताया कि एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed