{"_id":"c230b1e26abdf2f506ff1ddabc3fe46f","slug":"the-teacher-could-not-answer-interview-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षात्कार में टीचर नहीं दे पाए सही जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षात्कार में टीचर नहीं दे पाए सही जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 14 Mar 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में तैनाती के लिए शुक्रवार को डायट में आवेदन करने वाले टीचरों की लिखित परीक्षा कराने के साथ ही उनका साक्षात्कार भी लिया गया।
शासन के निर्देशानुसार जिले में दो प्राथमिक विद्यालयों को कान्वेंट विद्यालय बनाया जाना है। इसमें सोहरामऊ का प्राथमिक विद्यालय व शुक्लागंज का प्राथमिक विद्यालय शामिल है। इन विद्यालयों में एक अप्रैल से अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दी जानी है। इसके तहत डायट में टीचरों की परीक्षा कराई गई।
इसमें कुल 34 टीचरों में 32 ने लिखित परीक्षा दी और 31 टीचर साक्षात्कार में शामिल हुए। यहां साक्षात्कार ले रहे छह सदस्यीय टीम ने टीचरों को बारी-बारी से बुलाकर उनसे प्रश्न पूछे और ब्लैक बोर्ड पर पढ़वाया भी। साक्षात्कार में कानपुर के अधिक टीचर थे।
विज्ञापन
इस दौरान कई टीचरों ने बताया कि वह साक्षात्कार देने इसलिए आए हैं कि उन्हें पास का विद्यालय मिल जाएगा। यहां अलग-अलग विषय के प्रवक्ताओं ने अपने प्रश्न पूछे और टीचरों ने उनको विस्तार से जानकारी दी। साक्षात्कार लेने में डायट प्राचार्या सुशीलादास, बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह, परीक्षा प्रभारी अनुपम दीक्षित, एबीएसए नगर राजेश सिंह, डायट प्रवक्ता मीनाक्षी गंगवार व अंग्रेजी प्रवक्ता मंजू राठौर शामिल हैं।