फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The storm caused havoc, the death of the farmer, power supply crippled

आंधी ने मचाई तबाही किसान की मौत, चरमराई बिजली आपूर्ति

Mon, 23 May 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
The storm caused havoc, the death of the farmer, power supply crippled
आंधी व बादल आने से मौसम हुआ खुशनुमा। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लगातार दूसरे दिन आई आंधी ने पूरे जिले में तबाही मचाई। सदर कोतवाली के गदनखेड़ा में खेत में बनी झोपड़ी गिरने से किसान की मौत हो गई। अचलगंज में ग्राम रावत के पास ऑटो पर पेड़ गिरने से चालक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आंधी से शहर के तीन विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति सात घंटे से गुल है। ग्रामीण क्षेत्रों की भी बिजली आपूर्ति ठप है। अधिकारियों के अनुसार देर रात तक बिजली आपूर्ति सामान्य होने पाने का अनुमान है। आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। 25 किमी की रफ्तार से आंधी आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी के दौरान सदर कोतवाली के गांव गदनखेड़ा के मजरा सरैंया में किसान रामबालक (57) सोमवार सुबह खेत पर गए थे। आंधी आई तो खेत में बनी झोपड़ी में बैठ गए। आंधी से झोपड़ी गिर गई और रामबालक की दबकर मौत हो गई। बेटे सचिन को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ललऊखेड़ा हसमत अली ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

आंधी से कई जगह पेड़ टूटने से यातायात प्रभावित भी हुआ। शहर में हरदोई पुल के पास लोहे की गुमटी पलट गई। धूल भरी आंधी से यातायात ठहर गया। गांधी नगर तिराहा पर भी करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। सोनिक पावर हाउस से सिटी पावर हाउस को जाने वाले 33 केवी लाइन का एक खंभा टूटने से सिटी और पीडी नगर उपकेंद्र की बिजली दोपहर 12 बजे ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्बाखेड़ा उपकेंद्र की भी बिजली बंद रही। पूरन नगर में तार टूट गए। जिला जेल में बिजली के तार पर पेड़ की डाल टूट कर गिर गई। कांशीराम रोड पर बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया। कई जगह ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति बधित रही। एक्सईएन एससी शर्मा ने बताया कि मरम्मत कराई जा रही है। देर रात तक आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
--
अचलगंज (उन्नाव)। अचलगंज-गंगाघाट मार्ग पर जा रहे ऑटो पर ग्राम रावल के समीप आंधी से यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इससे चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे से एक घंटे तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। कानपुर नौबस्ता निवासी सुनीता पत्नी राकेश नौबस्ता निवासी विवेक दुबे के ऑटो से भाई रिठनई निवासी लखन प्रजापति के घर से गेहूं लेकर कानपुर जा रहीं थीं।
रास्ते में तेज आंधी आ गई। ग्राम रावल के समीप ऑटो पर यूकेलिप्टस का पेड़ जड़ से उखड़ कर ऑटो पर गिर गया। इससे दोनों उसी में दब गए। मौके पर पहुंचे बदरका चौकी इंचार्ज संदीप मिश्र ने पुलिस और लोगों की मदद से किसी तरह ऑटो में फंसे चालक और महिला को बाहर निकाल कर सीएचसी भेजा। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आंधी आने से आम की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। लगातार आ रही आंधी से आम बागवान परेशान हैं। आम की फसल पहले ही तपिश से झुलस गई तो अब आंधी ने फसल को नुकसान पहुंचाया है। आम बागवानों के मुताबिक आंधी आने से करीब दस फीसद फसल बर्बाद हो गई है। सोमवार को आंधी आने के बाद बागवान दशहरी की अमिया एकत्र कर बाजार में बेचने के लिए मजबूर हुए।

आंधी से अकबरपुर में 11 हजार लाइन पर यूकेलिप्ट्स का पेड़ गिरने से 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। अधिशाषी अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि आंधी से कई जगह फाल्ट हुआ है। सही करने के लिए कर्मचारी लगे हैं।

आंधी के दौरान सड़क पर उड़ती धूल से बचाव करता होमगार्ड । संवाद

आंधी के दौरान सड़क पर उड़ती धूल से बचाव करता होमगार्ड । संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed