फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The stamp counter closed

डाक टिकट का काउंटर बंद

Wed, 27 May 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 27 May 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
The stamp counter closed
उन्नाव। आम आदमी को स्पीड पोस्ट करनी हो या फिर रजिस्ट्री करनी हो सभी में डाकटिकट और डाक लिफाफे की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन, प्रधान डाकघर से डाक टिकट वाला काउंटर ही बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को डाक टिकट और लिफाफे नहीं मिल रहे हैं। लोग रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट करने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


मौजूदा समय में शहर स्थित प्रधान डाकघर में डाकटिकट की बिक्री के लिए चलने वाला काउंटर बंद कर दिया गया है और यहां से सिर्फ थोक में ही टिकटों की बिक्री होने की बात ग्राहकों को बताई जा रही है। कर्मचारी बता रहे हैं कि यहां से सिर्फ थोक में ही डाकटिकट दी जाती हैं यदि फुटकर में टिकट लेना है तो वह शहर के आवास विकास, किला, कलेक्ट्रेट सहित जिले के अन्य डाकखानों से जाकर ले सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं जब ग्राहक इन पोस्ट ऑफिस में जाता है तो उसे टिकट उपलब्ध न होने की बात कहकर वापस किया जा रहा है। इससे ग्राहक दर-दर भटकने को मजबूर हो रहे हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो शहर स्थित प्रधान डाकघर में करीब दस से पंद्रह हजार प्रतिदिन के हिसाब से टिकट बिकती हैं और नियमानुसार जिस पोस्टऑफिस में प्रतिदिन पांच हजार से अधिक की टिकट बिकती है वहां पर इसके लिए अलग से काउंटर खोला जाता है। प्रतिदिन की बिक्री की सीमा को देखा जाए तो यहां की बिक्री भी दो से तीन गुना की है तो इसे क्यों बंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
टिकट काउंटर को बंद करने के आदेश विभागीय अधिकारियों ने दिए थे इसलिए इसे बंद करवा दिया गया है। यदि इसे खोलने के आदेश आएंगे तो काउंटर शुरू करवाया जाएगा। - शांतनु सिंह, सहायक अधीक्षक डाकघर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed