{"_id":"37cf0f0e087815d0197773b1ee7003f4","slug":"the-spark-was-ignited-several-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई दिनों से सुलग रही थी चिंगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई दिनों से सुलग रही थी चिंगारी
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव में पंचायत चुनाव के दौरान जातीय लामबंदी तेज हो गई थी। इस बीच जब
दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ तो यह आग में घी का काम किया। मतदान के दिन
हुई लामबंदी बरकरार रही।
दोनों पक्ष एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देते रहे। इस बीच जब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया तो उनका आक्रोश बढ़ गया। एसपी से शिकायत के बाद दूसरे पक्ष को लगा कि उसका वजूद खतरे में पड़ गया है।
ऐसे में उन्होंने शिकायतकर्ता पक्ष को पीट कर सबक सिखाने की कोशिश की, लेकिन दूसरा पक्ष भी लामबंद हो चुका था। गांव में पहुंची पुलिस ने एक ही पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया।
इस वजह से दूसरा पक्ष फिर आक्रामक हो गया। दोनों पक्ष किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं है, जिसका परिणम है कि ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव हुआ।