फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The road to becoming ROB

बनने लगी आरओबी की सड़क

Mon, 29 Jun 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 29 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
The road to becoming ROB

उन्नाव। मात्र तीन दिन में आरओबी की सड़क में गड्ढे होने की खबर अमर उजाला में छपते ही एनएचएआई विभाग हरकत में आया और रोड पर गिट्टी व डामर की लेयर चढ़ाने का काम शुरू करवा दिया। रविवार को दोपहर तक आरओबी पर एक लेन पर वाहनों का आवागमन बंद कर मरम्मत कार्य करवाया गया।

विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रायबरेली क्रासिंग पर बने आरओबी को 24 जून को ही वाहनों के लिए खोला गया था। इसे अभी तीन दिन ही बीते थे कि इसकी सड़क में गड्ढे होने लगे थे। इसकी जानकारी होने पर अमर उजाला ने इस खबर को रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन


खबर छपते ही एनएचएआई विभाग हरकत में आया। रविवार को ही आनन-फानन में इस मार्ग पर गिट्टी व डामर की लेयर चढ़ाने का काम शुरू करवा दिया गया। रविवार दोपहर तक आरओबी की एक लेन पर वाहनों का आवागमन बंद कर लेयर बिछाने का काम करवाया गया। विभागीय अधिकारियों की मानें तो सोमवार को आरओबी की दूसरी लेन पर वाहनोें को रोककर कार्य करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed