{"_id":"6893afeda316bc35b90093e1","slug":"the-road-connecting-purva-block-headquarters-will-be-two-crore-to-seven-meters-wide-unnao-news-c-221-1-sknp1055-135092-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो करोड़ से सात मीटर चौड़ा होगा पुरवा ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो करोड़ से सात मीटर चौड़ा होगा पुरवा ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाला मार्ग
Thu, 07 Aug 2025 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
पुरवा ब्लाक मुख्यालय मार्ग, जिसकी चौड़ाई सात मीटर की जाएगी।
- फोटो : पुरवा ब्लाक मुख्यालय मार्ग, जिसकी चौड़ाई सात मीटर की जाएगी।
उन्नाव। पुरवा ब्लाक मुख्यालय के जोड़ने वाले मार्ग को तीन से बढ़ाकर सात मीटर चौड़ा करने को मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति ने मानक शिथिलीकरण के प्रस्ताव को अनुमोदन देते हुए दो करोड़ का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। पीडब्ल्यूडी ने सात मीटर चौड़ी नई सड़क बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उन्नाव-मोहनलालगंज मुख्य रोड को पुरवा ब्लॉक कार्यालय से जोड़ने वाला मार्ग काफी संकरा है। वर्तमान में चौड़ाई केवल तीन मीटर है। इससे जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ ही आम लोगों को पुरवा ब्लाक कार्यालय पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुरवा क्षेत्र के विधायक अनिल सिंह ने मार्ग के सात मीटर चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन में दिया था।
मार्ग को तीन मीटर से सीधे सात मीटर चौड़ा करने में मानक का पेंच फंस रहा था। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक, ग्रामीण मार्गों को तीन से पांच मीटर चौड़ा करने का ही नियम है। इसके ऊपर चौड़ाई बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति से अनुमोदन लेना होता है। इसलिए प्रस्ताव को समिति के पास भेजा गया था। सोमवार को बैठक में समिति ने मार्ग के चौड़ीकरण को अनुमोदित करते हुए बजट को भी मंजूरी दे दी। इससे मार्ग के चौड़ीकरण व नवनिर्माण का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
इंसेट-1
चौड़ा होने के बाद ओडीआर में शामिल हो जाएगा मार्ग
करीब 690 मीटर लंबा यह मार्ग अभी ग्रामीण क्षेत्र में दर्ज है। इसी कारण इसकी चौड़ाई तीन से बढ़ाकर सात मीटर किए जाने का पेंच फंस रहा था। नियमानुसार अन्य जिला मार्गों (ओडीआर) में शामिल रास्तों को ही सात मीटर चौड़ा किया जा सकता है। समिति के अनुमोदन के बाद मार्ग को चौड़ा किए जाने के बाद इसे ओडीआर में शामिल कर लिया जाएगा।
-- --
पुरवा ब्लाक मुख्यालय को जोड़ने वाले मार्ग को सात मीटर चौड़ा करने को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित टीम ने अनुमोदन दे दिया है। यह रास्ता ग्रामीण मार्ग में शामिल है। इसे सात मीटर चौड़ा करके अन्य जिला मार्ग में शामिल किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही निर्माण कराया जाएगा।
हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।