फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The road being built on the part of the cut, the journey of Kanpur will be easy

चार साल बाद सुगम होगा कानपुर का रास्ता

Tue, 21 Jun 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The road being built on the part of the cut, the journey of Kanpur will be easy
फतेहपुर चौरासी। कालीमिट्टी शिवराजपुर मार्ग पर चार साल पहले गांव हिंदूपुर की पुलिया के पास बाढ़ में हुई कटान के बचे हिस्से पर भी सड़क बन रही है। इससे कई गांवों के लोगों का कानपुर तक का सफर सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में गंगा नदी में आई बाढ़ में कालीमिट्टी शिवराजपुर मार्ग पर ग्राम हिंदूपुर पुलिया के पास कटान हो गई थी। जिससे कटरी क्षेत्र के साथ आसपास के सैकड़ों गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। लोकनिर्माण विभाग ने 31 दिसंबर 2021 को कटान की जगह लघु सेतु का निर्माण शुरू कराया गया था। फरवरी 2022 में 50 मीटर कटान शेष रह गई थी। इस पर मिट्टी भरवाकर आवागमन चालू कराया गया था। अब इस मार्ग का डामरीकरण शुरू कराया गया है। जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव, प्रधान लक्ष्मीनारायण, अजीत कुमार, राधेश्याम पाल, विजयपाल, नीरज पांडेय, सुशील बाजपेयी, रामशंकर यादव आदि ने बताया कि डामरीकरण होने से चार साल बाद इस मार्ग पर आवागमन सरल हो जाएगा। फतेहपुर चौरासी, दबौली, सकतपुर, गड़ाई, जाजामऊ, कटरी तोरणा, खैरीगुरुदासपुर, लवानी आदि गांवों के 50 हजार लोगों को कानपुर आवागमन में सहूलियत होगी। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन चक्रेश जैन ने बताया कि सड़क निर्माण का काम दो दिन में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed