फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The relatives of the contract lineman blocked the road by placing his body on the road

Unnao News: संविदा लाइनमैन का शव सड़क पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम

Sat, 30 Nov 2024 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
The relatives of the contract lineman blocked the road by placing his body on the road
पुरवा। ट्रैक्टर की टक्कर से हुई संविदा लाइनमैन की मौत पर परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर मंगतखेड़ा-पड़री मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस और एसडीएम ने परिजनों से बात की। पिता की तहरीर पर चालक पर रिपोर्ट दर्ज होने और मुआवजे के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। इस दौरान डेढ़ घंटे तक राहगीर परेशान रहे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पौंगहा निवासी बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन अंकित (24) पुत्र कमलेश की 27 नवंबर को ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई थी। उसके साथी जगरूप (26) और हर्ष (25) घायल हुए थे। 28 नवंबर की शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर ले गए थे। 29 नवंबर की सुबह 11 बजे मंगतखेड़ा-पड़री मार्ग पर पहुंचे परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुरवा, मौरावां और अचलगंज थानों की फोर्स के साथ एसडीएम उदितनारायण सेंगर पहुंचे और परिजनों से बात की।
विज्ञापन

परिजनों ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और मुआवजे की मांग की। एसडीएम के निर्देश पर मृतक के पिता कमलेश की तहरीर पर मझखोरिया निवासी चालक अनिल अवस्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। एसडीएम ने जांच कर मुआवजे का आश्वासन भी दिया। तब कहीं 12:30 बजे परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए। कोतवाल राकेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed