फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The relatives kept explaining the rape victim in the police station, the accused got married to another

Unnao News: थाने में दुष्कर्म पीड़िता को समझाते रहे परिजन, आरोपी ने कर ली

Mon, 22 May 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 22 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
The relatives kept explaining the rape victim in the police station, the accused got married to another
फॉलोअप
विज्ञापन

थाने में दुष्कर्म पीड़िता को समझाते रहे परिजन, आरोपी ने कर ली दूसरे से शादी
पीड़िता को जानकारी हुई तो दर्ज कराई दुष्कर्म और धमकाने की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहटा मुजावर। थानाक्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी युवक की बरात निकासी से पहले रविवार को थाने पहुंची लखनऊ की युवती ने शारीरिक शोषण की तहरीर देकर शादी रोकने की मांग की थी। थाना परिसर में युवक के घर वाले उसे समझाते और सुलह-समझौते का प्रयास करते रहे हैं। उधर युवक ने हरोदी निवासी युवती से तय मुहूर्त में शादी कर ली। जानकारी होने पर पीड़िता ने दुष्कर्म और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी महेंद्र प्रताप सिंह की शादी तय हो गई थी। रविवार को हरदोई जिले के एक गांव में बरात जानी थी, लेकिन बरात निकासी से पहले ही लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की 26 वर्षीय युवती ने थाने पहुंच महेंद्र के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के परिजनों को थाने बुलाया था, लेकिन युवती आरोपी को बुलाने पर अड़ी थी। दोनों पक्षों के लोग सुलह समझौते के लिए बातचीत करते रहे।
विज्ञापन

उधर रात में आरोपी महेंद्र के कुछ परिजनों के साथ बरात लेकर हरदोई चला गया और रात में ही शादी की सभी रस्में पूरी कराकर भोर पहर ही दुल्हन को विदा कराकर ले आया। इसकी जानकारी पीड़िता को हुई तो उसने आरोपी महेंद्र प्रताप के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल और उसके बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed