{"_id":"5841c3c84f1c1b0d1ede894c","slug":"the-police-the-woman-dialed-perverted-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता भटकी महिला को पुलिस ने परिवार से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता भटकी महिला को पुलिस ने परिवार से मिलाया
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sat, 03 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
बच्चे के साथ महिला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उन्नाव। भोर पहर मासूम बच्चे के साथ महिला नवाबगंज कस्बे में इधर उधर भटक रही थी। कस्बा वासियों ने अंजान महिला को टोका तो वह सटीक पता नहीं बता सकी। कभी लखनऊ जाने को कहती तो कभी कानपुर की तरफ जाने की बात कहती। सर्दी में ठिठुर रही महिला को लोगों ने नाश्ता करा मानवता की जिम्मेदारी निभाने के बाद अजगैन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंचे थाना पुलिस के सिपाहियों ने महिला से पूछताछ शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी देर की मशक्कत के बाद महिला ने झटके में इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के हरचंदपुर निवासी रामसनेही की पत्नी के तौर पर अपना नाम विनीता कुशवाहा बताया। पुलिस ने इकदिल थाना पुलिस से संपर्क कर महिला की शिनाख्त की तो पता सही निकला। पुलिस के सहयोग से अजगैन पुलिस ने महिला को देर शाम थाना पहुंचे पति रामसनेही व उसके भाई घनश्याम के सुपुर्द कर दिया।