{"_id":"68c319669b6194587f035564","slug":"the-police-detained-several-congressmen-including-the-city-president-in-the-police-station-unnao-news-c-221-1-sknp1055-136857-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुलिस ने शहर अध्यक्ष सहित कई कांग्रेसियों को कोतवाली में बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुलिस ने शहर अध्यक्ष सहित कई कांग्रेसियों को कोतवाली में बैठाया
विज्ञापन
फोटो-21-सदर कोतवाली में मौजूद कांग्रेसी। स्रोत: संगठन
उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष फैज फारुकी और पूर्व शहर अध्यक्ष डॉ. अनवर खुर्शीद सहित अन्य कांग्रेसियों को रात दो बजे घर से बुलाकर पुलिस ने कोतवाली में बैठा लिया। सूचना पर पहुंचे कांग्रेसियों ने कोतवाली में नारेबाजी की। गुरुवार दोपहर सभी को घर जाने दिया।
बृहस्पतिवार को बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में कांग्रेसी व्यवधान न डाल सकें, इसके लिए कांग्रेसियों को रात में दो बजे आवश्यक वार्ता की बात कहकर सदर कोतवाली बुलाया गया। वर्तमान व पूर्व शहर अध्यक्ष कोतवाली पहुंच गए तो उन्हें बिठा लिया। इस पर गुस्साए कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। सेवादल के जिलाध्यक्ष विश्वास निगम ने जब कांग्रेस नेताओं को बैठाने का कारण जानना चाहा तो पुलिस अधिकारी कोई जवाब नहीं दे सके।
इस पर विश्वास निगम जमीन पर बैठ गए और कांग्रेस का झंडा लहराते हुए जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। मौके पर करीब सभी 50 कांग्रेसी धरने पर बैठने लगे तो आनन फानन एएसपी ने दोपहर 12 बजे कांग्रेसियों को कोतवाली से वापस भेज दिया। कोतवाली में उपाध्यक्ष संगठन चंद्र प्रकाश शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह,दिनेश शुक्ला, राजीव रत्न, कृष्णपाल यादव, आशीष त्रिपाठी, अजय गौतम, सुयश बाजपेई, आशीष त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि कुछ लोग विरोध प्रर्दशन करने की तैयारी कर रहे, इसलिए सुबह कुछ देर कोतवाली में बैठाया गया था।