{"_id":"6681d8d82e571b3c9100b9b5","slug":"the-police-caught-the-husband-at-night-and-took-him-away-in-the-morning-the-wifes-dead-body-was-found-hanging-unnao-news-c-221-1-uno1001-116424-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रात में पुलिस पति को पकड़कर ले गई, सुबह फंदे पर मिला पत्नी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रात में पुलिस पति को पकड़कर ले गई, सुबह फंदे पर मिला पत्नी का शव
विज्ञापन
परियर। बहाउद्दीनपुर गांव में शनिवार को पड़ोसी से हुए झगड़े में पुलिस ने रात में युवक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह पत्नी का शव घर में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने मृतका के पति की जमानत कराई तब वह घर पहुंचा। पति ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
सफीपुर कोतवाली के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी फकीरे, पत्नी अनीता (35) के साथ कानपुर के कल्याणपुर में किराये पर रहकर राजगीर का काम करता है। पत्नी भी कुछ घरों में बर्तन धोकर घर खर्च में सहारा देती थी। प्रत्येक शनिवार को दोनों गांव आते और रविवार शाम को चले जाते थे। शनिवार देर शाम दोनों आए थे। इसी दौरान घर के सामने की जमीन को लेकर पड़ोसी से झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने फकीरे को पकड़ा और सफीपुर कोतवाली ले गई। जहां शांति भंग में चालान कर दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक, घर में अकेली अनीता पति की गिरफ्तारी से परेशान होकर काफी देर तक रोती रही। रविवार सुबह उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस पहुंची और कुछ ग्रामीणों को फकीरे की जमानत के लिए तैयार किया। दोपहर को फकीरे की जमानत हुई तब वह घर पहुंचा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। फकीरे ने मोहल्ले के ही दो लोगों पर पत्नी अनीता की हत्या का आरोप लगाया है। सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। शनिवार शाम को पति-पत्नी दोनों ने शराब पी रखी थी।