फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The pagoda echoed with the sound of booms and booms.

Unnao News: बम-बम भोले से गूंजे शिवालय

Tue, 23 Jul 2024 04:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
The pagoda echoed with the sound of booms and booms.
उन्नाव। सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड उमड़ी। शहर व ग्रामीण अंचलों में स्थित शिव मंदिरों के भोर पहर ही पट खोल दिए गए। दर्शनार्थियों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के उद्घोष से शिवालय गूंजते रहे।
विज्ञापन

बड़े चौराहे स्थित झंडेश्वर, तालिबसराय का झारखंडेश्वर, सिद्धनाथ, पूरन नगर का गोपेश्वर महादेव व राजाशंकर सहाय स्थित शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। सावन के पहले सोमवार पर इन मंदिरों के पट भोर पहर ही भक्तों के लिए खोल दिए गए थे। भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्त सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगे थे। सुबह नौ बजे के करीब भीड़ काफी बढ़ गई तो भक्तों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ दूध, बेलपत्र, फूल, भांग व अन्य सामग्री चढ़ाई और उनका पूजन किया। इसके बाद भक्तों ने भगवान सदाशिव की आरती उतारी। घरों में भी श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया। शिव चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अंचलों के भी शिव मंदिरों में भी रही भीड़
अचलगंज। क्षेत्र के रामेश्वर, मार्कंडेयश्वर, गौरी शंकर आदि शिव मंदिरों में भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। कस्बा पाटन स्थित हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बाबा सहस्त्रलिंगेश्वर, कस्बा बिहार के नर्मदेश्वर महादेव, खरही रामपुर के गौरी शंकर, पनहन के अचलेश्वर, भगवंतनगर के गंजरेश्वर, पनई बुजुर्ग के भंवरेश्वर, डौंडियाखेड़ा के कामेश्वर, अतराहार में फटहेश्वर व ग्राम सहिला के नंदेश्वर महादेव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दही, शहद आदि से जलाभिषेक किया।
हिलौली के प्रसिद्ध प्राचीन नंदेश्वर, सगौली के जागेश्वर, देवमई के सिद्धेश्वर, संदाना के अमलेश्वर, करदहा के चंद्रभालेश्वर, बरहा के जंगलेश्वर, नरीचक के गणेश्वर शिव मंदिर मेंं भक्तों ने फल-फूल व बेल पत्र अर्पित किए। सफीपुर कस्बे के सिद्ध मोटेश्वर महादेव, शंकरी, राहतगंज बाजार के मनकेश्वर, सालिगराम शिवालय, परियर के बलखंडेश्वर, चककवंशी के भीमेश्वर महादेव, ऊगू के नीलकंठेश्वर व पातालेश्वर समेत विभिन्न शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। वहीं, भक्तों ने घरों में शिव का रुद्राभिषेक किया। पुरवा के बिल्लेश्वर महादेव मंदिर मे़ं सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने मंदिर प्रांगण में स्थित तालाब से जल भरकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। वहीं, परिसर में तहसील प्रशासन की तरफ से आयोजित भंडारे में पहुंचे एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने प्रसाद ग्रहण किया। (संवाद)


रूट डायवर्जन का नहीं दिखा असर
अचलगंज। कावड़ यात्रा के लिए प्रशासन द्वारा मुख्य मार्गो पर एक माह के लिए लगाए गए रूट डायवर्जन का आजाद मार्ग चौराहे पर भी बोर्ड तो लगाया गया लेकिन ट्रैफिक पुलिस का कोई जवान मुस्तैद नहीं दिखा। इससे डायवर्जन का कोई असर नहीं दिखा। बड़े वाहन बेरोकटोक लखनऊ की ओर जाते दिखे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed