{"_id":"58a1feda4f1c1b5833d850e3","slug":"the-other-day-putting-691-workers-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 691 कर्मियों ने डाल वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 691 कर्मियों ने डाल वोट
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
casting vote
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मतदान ड्यूटी में लगाए गए कार्मिकों सहित बीएलओ, पुलिसकर्मियों, होमगार्ड, चालक, परिचालक, वाहनों के क्लीनरों, कंट्रोलरूम कर्मचारी, वीडियोग्राफ र व सफ ाईकर्मियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने लिए निराला प्रेक्षागृह व एसवीएम पूरननगर में फैसिलिटेशन सेंटर बनाए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान ही उन्हें मतदान करने की सुविधा भी दी गई है। इसके चलते सोमवार को दूसरे दिन सबसे ज्यादा भगवंतनगर के 209 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया। इसके अलावा उन्नाव सदर के 185, बांगरमऊ के 103, पुरवा व मोहान के 65-65 और सफीपुर विधानसभा के 64 कार्मिकों ने डाक मतपत्र के जरिए अपना वोट डाला।
विज्ञापन