फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The operator grabbed the money in the name of becoming an insurance agent.

Unnao News: बीमा अभिकर्ता बनाने के नाम पर संचालक ने हड़पे रुपये

Mon, 03 Jun 2024 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
The operator grabbed the money in the name of becoming an insurance agent.
उन्नाव। एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के शाखा संचालक ने महिलाओं को अभिकर्ता बनाकर 50 हजार रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी कर ली। प्रत्येक महिला से 2720 रुपये जमा कराए और फार्म के नाम पर 250 रुपये लिए। पीड़िताओं ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के करोवन ख्वाजगीपुर निवासी कृष्णावती ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि जयपुर की एक कंपनी की एबी नगर स्थित जिला शाखा के संचालक ने उसे 50 हजार रुपये लोन दिलाने का झांसा देकर कंपनी का अभिकर्ता (एजेंट) बनाया। इसके बदले में 2720 रुपये और 250 रुपये लेकर फार्म भरवाया। संचालक ने अधिक महिलाओं को जोड़ने और उन्हें भी 50 हजार रुपये का लोन दिलाने के लिए महिलाओं को जोड़ने को कहा।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने सात महिलाओं को जोड़ा और प्रत्येक महिला से 2720 रुपये और फार्म के नाम पर 250 रुपये जमा कराए। महिलाओं का आरोप है कि जब उन्होंने जमा किए गए रुपये मांगे तो संचालक टालमटोल करने लगा। बताया कि आठ महिला अभिकर्ताओं के कुल 21,760 रुपये लौटाए बिना ही संचालक कार्यालय में ताला लगाकर भाग गया। संचालक को फोन किया तो उसने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed