फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The murder of a young man who went to get his wife, dead body buried in the cell

पत्नी को लिवाने गए युवक की ससुराल में हत्या, कोठरी में दफनाया शव

Sat, 02 Jul 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The murder of a young man who went to get his wife, dead body buried in the cell
ओम प्रकाश का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
पुरवा (उन्नाव)। पत्नी को मनाने गए किसान की पत्नी, बेटे, सास और सालों ने हत्या कर दी। शव घर की कोठरी में दफना दिया। दुर्गंध आने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। कोठरी में दफन शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुरवा कोतवाली के भगतखेड़ा निवासी किसान ओमप्रकाश (44) की पत्नी सावित्री दो माह पहले विवाद पर मायके अमरीखेड़ा चली गई थी। 18 जून को ओमप्रकाश उसको लिवाने ससुराल गया था। पति-पत्नी में फिर विवाद हो गया। पत्नी ने 18 साल के बेटे नीरज, भाई लल्लन, घसीटे और मां सुंदरी के साथ ओमप्रकाश की पिटाई कर गला घोट दिया। शव घर के भीतर कोठरी में दफना दिया।
विज्ञापन

उधर, बेटे के घर न लौटने से परेशान मां सुमित्रा ने भाई सुखलाल और चचेरे भाई ब्रजमोहन को बेटे की ससुराल भेजा। पत्नी ने यह कहकर चलता कर दिया कि 18 जून की रात घर जाने की बात कहकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। गुरुवार को ग्रामीणों ने घर से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ओमप्रकाश की पत्नी, बेटे और बड़े साले से कोतवाली में पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है।

कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी, बेटे, दो सालों और सास के खिलाफ हत्या और शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पत्नी, बेटे और एक साले को गिरफ्तार कर लिया है।

ओम प्रकाश का शव मिलने के बाद बिलखता बेटा धीरज व अन्य परिजन। संवाद

ओम प्रकाश का शव मिलने के बाद बिलखता बेटा धीरज व अन्य परिजन। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed