फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The 'mite' of corruption in the Prime Minister's Housing Scheme

प्रधानमंत्री आवास योजना में लगा भ्रष्टाचार का ‘घुन’

Mon, 02 Mar 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
The 'mite' of corruption in the Prime Minister's Housing Scheme
उन्नाव। गरीबों को पक्के आवास का लाभ देने के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी और ग्रामीण) में भ्रष्टाचार का घुन लग गया है। परिणामस्वरूप जिम्मेदार सरकारी कर्मचारियों ने अवैध वसूली करके दोनों योजनाओं में भारी संख्या में अपात्रों को शामिल कर लिया। पूर्व में जांच में दोनों योजनाओं में साढ़े तीन हजार से अधिक अपात्रों को योजनाओं का लाभ देने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बेघर व कच्चे घरों में रहने वाले गरीबों को पक्का आवास देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई। ग्रामीण आवास योजना में जहां लाभार्थियों का चयन 2011 में हुई सामाजिक, आर्थिक जनगणना से करने की व्यवस्था थी। वहीं, शहरी आवास में निकायों में रहने वाले ऐसे व्यक्ति जो भूमि होने के बाद भी झोपड़ी या कच्चे मकान में रह रहे हैं, उन गरीब पात्रों को सरकार ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए अनुदान देने की व्यवस्था की। हालांकि दोनों ही योजनाओं में जिम्मेदारों ने खूब अवैध कमाई की। जिम्मेदारों ने ले-देकर ऐसे लोगों को आवास योजनाओं का लाभार्थी बना दिया जो पूरी तरह से अपात्र थे। इसकी सुगबुगाहट मिलने पर पूर्व में सीडीओ ने दोनों योजनाओं की जांच कराई तो भारी संख्या में अपात्र मिले। इसमें शहरी योजना में लगभग 3445 और ग्रामीण में 415 लाभार्थी ऐसे सामने आए जिन्होंने अपात्र होने के बाद भी जिम्मेदारों की हथेली गर्म करके आवास योजना का लाभ ले लिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना
कुल लक्ष्य-27104
धनराशि-कुल 3.88 लाख की योजना में 2.50 लाख का सरकार दे रही अनुदान
अपात्र मिले-3445
वसूली-30 से 50 हजार रुपये तक
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
कुल लक्ष्य-2017-18 में 12145, 2018-19 में 5993 और 2019-20 में 1531
धनराशि-तीन किस्तों में 1.20 लाख, शौचालय के लिए 12 हजार और 90 दिन की मनरेगा मजदूरी अतिरिक्त।
अपात्र मिले-415
वसूली-20 से 30 हजार
प्रधानमंत्री शहरी और ग्रामीण आवास योजना में जो अपात्र पाए गए हैं उनसे रिकवरी कराई जा रही है। ग्रामीण योजना में अब तक 273 अपात्रों से रिकवरी कराई जा चुकी है। शेष 132 अपात्रों से धनराशि रिकवरी कराई जा रही है। शहरी आवास योजना में कई सर्वेयर को हटाया जा चुका है। डूडा विभाग की एक संविदा महिला कर्मचारी का जिले से ट्रांसफर हो चुका है। अन्य जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed