{"_id":"633898cea11457691f2e086d","slug":"the-miscreants-sitting-on-the-ride-robbed-the-e-rickshaw-unnao-news-knp7212057127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी बन बैठे बदमाशों ने लूट लिया ई रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी बन बैठे बदमाशों ने लूट लिया ई रिक्शा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरास। चौराहे से दो बदमाश संडीला के लिए बुक कर ले गए ई-रिक्शा चालक को रास्ते में नशीला पदार्थ मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसका ई-रिक्शा पार कर दिया। परिजनों को वह हरदोई के मलैया गांव के पास पड़ा मिला। चालक के बेटे ने तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जमाल नगर निवास ई-रिक्शा चालक मुन्नूलाल शुक्रवार दोपहर ई-रिक्शा लेकर औरास चौराहे पर सवारियों के इंतजार में खड़ा था। दो बदमाश आए और हरदोई के संडीला तक चलने के लिए 300 रुपये में ई-रिक्शा बुक किया। औरास नर्सरी पुलिया चौराहे पर उन्होंने रिक्शा रुकवाकर कोल्डड्रिंक खरीदी। रास्ते में उन्होंने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर चालक मुन्नूलाल को भी पिला दी।
कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ ही देर बाद वह अचेत हो गया । बदमाश उसे सड़क किनारे फेंककर जेब से मोबाइल, पर्स व ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने फोन मिलाया, जो बंद बताता रहा। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। उसके संडीला जाने जानकारी पर उसे खोजने संडीला जा रहे थे।
विज्ञापन
मलैया गांव के निकट एक इंटर कालेज के पास वह बेहोशी की हालत में पड़े मिले। परिजन उन्हें होश में आने के बाद थाने ले गए। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।