फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The Minister launched the Eye Camp

राज्यमंत्री ने किया नेत्र शिविर का शुभारंभ

Mon, 08 Feb 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 08 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
The Minister launched the Eye Camp

मरीजों की आंखों को रोशनी प्रदान करना संसार का सबसे पुण्य कार्य है। जो उद्योगपति पद्मश्री इरशाद मिर्जा लगातार 46 वर्षों से लगातार नेत्र शिविर लगाकर कर रहे हैं। यह बातें राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुधीर रावत ने कही। वह रविवार को मिर्जा इंटरनेशनल द्वारा सीएसआर योजना के अंतर्गत नि:शुल्क आई ऑपरेशन कैंप का शुभारंभ करते हुए कहा। आजाद हास्पिटल सहजनी में राज्यमंत्री ने भ्रमण कर भर्ती मरीजोें का हालचाल लिया। उन्होंने यहां मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने वाले प्रसिद्ध डॉ. रहमानी और उनकी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने पद्मश्री इरशाद मिर्जा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अस्पताल के महाप्रबंधक अकील खान ने बताया कि इस बार 523 ओपीडी की जिसमें 236 लोगों को मोतियाबिंद के मरीजों को आपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिनके आपरेशन रविवार से शुरू हो गए हैं। बताया कि मरीजों को रात्रि विश्राम के साथ दवाएं व चश्मा आदि की नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। इस मौके पर मिर्जा इंटरनेशनल के डायरेक्टर तसनीफ मिर्जा, शाहिद मिर्जा, एनपी उपाध्याय, आरिफ महमूद, प्रदीप परमार, गयासुल हक, सतीश आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed