फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The middle aged man was murdered after being made to drink alcohol, the body was thrown 17 km away

Unnao News: शराब पिलाने के बाद की थी अधेड़ की हत्या, 17 किमी. दूर फेंका था शव

Fri, 22 Nov 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
The middle aged man was murdered after being made to drink alcohol, the body was thrown 17 km away
चकलवंशी। ढोहा पुलिया के पास झाड़ियों में मृत मिले युवक की पहचान हो गई है। पड़ोसी युवक उसे बहाने से अपने साथ लेकर गया और हत्या करने के बाद शव को 17 किलोमीटर दूर झाड़ी में फेंक दिया। घटनास्थल पर मिले दो मोबाइल के सहारे पुलिस हत्यारोपी तक पहुंच गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर डंडे जैसे हथियार से दो वार, मुंह दबाने और गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। बेटे की तहरीर पर पड़ोसी युवक पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के साले को भी हिरासत में लिया है। घटना के पीछे नशेबाजी और प्रेम प्रसंग की चर्चा है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के दरबारीखेड़ा निवासी शमशाद अली (54), पत्नी रहीसुन, बेटा आस मोहम्मद, बेटी रुकसाना सदर कोतवाली के मगरवारा स्थित सरवन सिंह के घर में किराये पर रहते हैं। बेटी रुखसाना वहीं एक प्लाईवुड फैक्टरी में काम करती है। शमशाद के गांव का पड़ोसी रामचंद्र भी मगरवारा चौकी क्षेत्र के खटई निवासी साले दिनेश के यहां रहकर एक फैक्टरी में काम करता है। शमशाद के बेटे आस मोहम्मद के मुताबिक, पिता 19 नवंबर की शाम करीब तीन बजे घर से बिना बताए निकले थे। इसके बाद घर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका मोबाइल नंबर मिलाया गया तो घंटी जाती रही लेकिन फोन नहीं उठा और बाद में बंद हो गया। 20 नवंबर की सुबह सदर कोतवाली में पिता की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। सभी तलाश कर रहे थे, तभी उसी दिन देर शाम पिता का शव ढोहा पुलिया के पास मिलने की जानकारी हुई। जिस स्थान पर शव मिला, वहां से मगरवारा की दूरी 17 किलोमीटर है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने से ग्रामीणों ने पहचान की।
पुलिस को मौके पर जांच के दौरान दो मोबाइल मिले। इसमें एक मृतक का और दूसरा मोबाइल आरोपी का बताया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई। आस मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि पिता का पड़ोसी रामचंद्र से विवाद चल रहा था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामचंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। रामचंद्र के बाद खटाई गांव निवासी उसके साले संतोष को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने बताया है कि शमशाद को पहले शराब पिलाई, बाद में नशे में हत्या करने के बाद शव को दूर ले जाकर फेंक दिया। शव के पास ही पुलिस को दो मोबाइल मिले। मृतक की चार बेटियों में तीन की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष संदीप मिश्र ने बताया कि मृतक के बेटे के तहरीर पर रामचंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना में और कौन-कौन शामिल हैं इसकी जांच चल रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed