फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The last day of the year was the coldest

Unnao News: सबसे ठंडा रहा साल का आखिरी दिन

Sun, 31 Dec 2023 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
The last day of the year was the coldest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। वर्ष 2023 का आखिरी दिन सबसे ठंडा रहा। इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 18 डिग्री पर पहुंच गया। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से गलन बढ़ गई और बच्चों व बुजुर्गों को ठंड से परेशानी का सामना करना पड़ा।

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में जहां दो डिग्री गिरावट आई। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को यह गिरकर 18 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस ही रहा। शनिवार रात को तो मौसम साफ रहा लेकिन रविवार सुबह कोहरे का प्रकोप बढ़ गया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे तक जनपद कोहरे की चपेट में रहा। इसके बाद मौसम खुला और धूप निकली लेकिन तेजी न होने से लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल सकी। वहीं पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। सूर्यास्त के बाद ठंड और बढ़ गई। जिससे लोग जल्दी कामधंधा निपटाकर घरों को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
आग के आसपास ही बैठे रहे लोग
हवाओं के कारण गलन बढ़ गई। जिस कारण जिसको जहां भी आग जलते दिखी वहीं पर रुककर खुद को गर्म करने से न रोक सका। घरों में भी पूरे दिन ब्लोअर चलते रहे। ग्रामीण इलाकों में भी लोग आग जलाए हाथ पैर सेंकते रहे। बुजुर्ग व बच्चे ब्लोअर के आसपास ही बैठे रहे। शाम ढलते ही ठंड का प्रकोप अचानक और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed