Unnao Crime: जांच करने गए दरोगा से धक्कमुक्की, जान से मारने की भी धमकी, लोगों का आरोप धाराओं में किया खेल
थाने से अन्य पुलिस बल बुलाने पर चारों भाग गए। शाम को विवेचक राजीव ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष वीके मिश्रा ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विस्तार
उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में जमालनगर गांव में शनिवार दोपहर बाद विवेचना करने गए उपनिरिक्षक से रिपोर्ट दर्ज कराने वाले ने ग्राम प्रधान के कहने पर धाराएं बदलने का आरोप लगाकर गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं धक्का मुक्की भी की।
दरोगा ने आरोपी पिता, पुत्र सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। औैरास थानाक्षेत्र के गांव जमालनगर निवासी हरीशंकर ने शनिवार सुबह गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना उपनिरिक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी को दी गई।
दोपहर बाद वह हमराही सिपाहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अपराधियों का सत्यापन कर जमालनगर पहुंचे। दरोगा का आरोप है मेरे पहुंचते ही हरीशंकर ग्राम प्रधान के कहने पर धाराएं बदलने का आरोप लगाकर मुझसे ही गालीगलौज और धक्का मुक्की और घर की महिलाओं से छेडख़ानी का आरोप लगाने लगा।
उसी समय उसके बेटे राममोहन, उदयराज और रामराज आए और चारों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए घटना स्थल का निरीक्षण नहीं करने दिया। इससे अफरातफरी मच गई। थाने से अन्य पुलिस बल बुलाने पर चारों भाग गए। शाम को विवेचक राजीव ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष वीके मिश्रा ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध घायल गंभीर
आसीवन थानाक्षेत्र कस्बा मियागंज निवासी रियाजुद्दीन (60) साइकिल से आवागोझा दवा लेने गए थे। घर जाते समय किरमिली मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें मियागंज सीएचसी ले जाया गया। वहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।