फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The inspector committed indecency with the complainant, suspended

फरियादी से दरोगा ने की अभद्रता, एसपी ने किया निलंबित

Sun, 01 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The inspector committed indecency with the complainant, suspended
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। थाने पहुंचे फरियादी से गालीगलौज करना दरोगा को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एसपी ने दरोगा को निलंबित कर सीओ सफीपुर को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम अटिया कबूलपुर निवासी रामसेवक ने बताया कि उसने अक्तूबर 2021 में बांगरमऊ से ई-रिक्शा खरीदा था। 60 हजार रुपये जमा करने के साथ ही छह हजार रुपये मासिक किस्त पर 90 हजार रुपये का फाइनेंस कराया था। महज तीन किस्त जमा करने पर फाइनेंसर ने 28 अप्रैल को ग्राम लवानी के पास से उसका ई रिक्शा कब्जे में ले लिया। रामसेवक ने उसी दिन 10 लोगों पर ई-रिक्शा छीनने का शिकायती पत्र थाने में दिया था। पुलिस की जांच में किस्त न जमा करने पर फाइनेंसर के ई-रिक्शा ले जाने का मामला प्रकाश में आया। शनिवार को रामसेवक बेटे अनुज व राधेश्याम के साथ थाने पहुंचा और ई-रिक्शा के संबंध में दरोगा आजाद यादव से बात की। इस पर गुस्से में दरोगा ने उससे गालीगलौज की और डांट कर भगा दिया। किसी ने दरोगा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर एसपी दिनेश त्रिपाठी ने दरोगा आजाद यादव को निलंबित कर जांच सीओ सफीपुर एके राय को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed