{"_id":"68278e9bcf193e0b890d13f5","slug":"the-heat-increased-due-to-hot-winds-from-the-desert-maximum-temperature-reached-434-degree-celsius-unnao-news-c-221-1-sknp1055-131146-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मरुस्थल की गर्म हवाओं से तपिश बढ़ी, अधिकतम पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मरुस्थल की गर्म हवाओं से तपिश बढ़ी, अधिकतम पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस
Sat, 17 May 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 17 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। थार मरुस्थल से होकर आ रहीं गर्म हवाओं ने तपिश बढ़ा दी है। इसके चलते तेज धूप लोगों को बेहाल करने लगी है। अधिकतम तापमान बढ़कर 43.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं, उत्तर पश्चिम की हवाएं लू का अहसास करा रहीं हैं। अगले कुछ दिन अभी तपिश से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि अरब सागर से नमी लेकर आने वाली हवाओं का रुख बंगाल की खाड़ी की तरफ हो गया है। इससे नमी का प्रतिशत कम हुआ है। नमी घटने से धूप और तल्ख हो गई है। वहीं, 5.8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रहीं उत्तर पश्चिम गर्म हवाओं से गर्मी अधिक परेशान करने लगी है। बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.4 और न्यूनतम पारा 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बताया कि आगामी पांच दिनों में हल्के बादल तो रहेंगे लेकिन तेज हवाओं के साथ लू चलने व उमस भरी गर्मी परेशानी करेगी। उधर, सूर्य की आग उगलती किरणों से लोग बेहाल हो गए। घरों से निकलने को मजबूर हुए लोग धूप और गर्मी से बचाव के तमाम उपाय किए नजर आए। महिलाएं चेहरे पर दुपट्टा लपेटें नजर आईं। वह फुल आस्तीन दस्ताने और आखों पर चश्मा लगाने के बाद घर निकलने की हिम्मत जुटा पाईं। पुरुष भी गमछा, टोपी, चश्मा के सहारे धूप से बचाव करते नजर आए। सड़कों पर पसरा सन्नाटा शाम छह बजे के बाद ही दूर हो पाया।
विज्ञापन
गर्मी से बचाव के लिए सुझाव
- फुल आस्तीन कपड़े पहनें
- सिर और चेहरा ढक कर चलें
- पानी पीने के बाद ही घर से निकलें
- एसी कूलर रूम से सीधे धूप में न जाएं
- धूप से आकर तुरंत ठंडा पानी व अन्य ठंडे पेय पदार्थ न पीएं
लू व डायरिया के लक्षण
बार-बार प्यास लगना, तेज सिर दर्द होना, कमजोरी लगना, चक्कर आना, आखों के आगे अंधेरा होना, बेहोशी आना, पतले दस्त होना, हथेली और पैर के तलवों में जलन होना, त्वचा में झुर्रियां पड़ना, ब्लड प्रेशर लो होना।