फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The hard work of rural talent shines

हाईस्कूल व इंटर के 18 हजार छात्रों ने हासिल किए 85 से 92 फीसदी अंक

Mon, 20 Jun 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The hard work of rural talent shines
उन्नाव। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परिणाम में जमकर नंबर बरसे। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि लगभग 18 हजार छात्रों ने 85 से 92 फीसदी अंक हासिल किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 85 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले कई विद्यार्थियों को गांव के संभ्रांत लोगों ने पुरस्कृत किया। ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का दबदबा रहा। मेधावियों में शुक्लागंज की यशी गुप्ता को छोड़कर ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

मौरावां में हिलौली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेशचंद्र सोनी ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज मवई की हाईस्कूल की छात्रा रिया पाल को 85 फीसदी अंक व नवचेतना इंटर कॉलेज हिलौली की इंटर विज्ञान वर्ग की छात्रा शिवानी सिंह को 83 फीसदी अंक लाने पर शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

टॉप 20 में 16 बीघापुर के
बीघापुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की टॉप 20 में 16 मेधावी बीघापुर तहसील क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों के हैं। इसमें हाईस्कूल में जिला टॉपर शिवांशी मिश्रा, चौथे नंबर पर अनिकेत पटेल, पांचवें नंबर पर सरस्वती पटेल रहीं। छठे स्थान पर नितिन रावत, सातवें पर शिवानी गुप्ता, आठवें पर अमन बाजपेई, आकांक्षा देवी, अभिषेक कुमार व यश प्रताप सिंह रहे हैं। इंटर की टॉपर उदितमणि, दूसरे नंबर पर रहे शैलेष प्रताप सिंह, पांचवें पर रागिनी वर्मा, छठे पर हर्षिता देवी, सातवें पर रिया पटेल, अदिति वर्मा, साक्षी शुक्ला शामिल रहीं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

माहेनूर के 86.60 फीसदी अंक, इंजीनियर बनने का सपना
चकलवंशी। नगर पंचायत हैदराबाद के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी माहेनूर ने इंटर की परीक्षा में 86.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। पिता गुफरान सिलाई करते हैं। बेटी की पढ़ने की चाहत को पूरा करने के लिए मां तबस्सुम भी काम करती हैं। छात्रा ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed