{"_id":"67a79b13bbca83312c032157","slug":"the-happiness-of-marriage-turned-into-sorrow-on-the-very-day-of-chauthi-unnao-news-c-221-1-uno1001-126695-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चौथी के दिन ही गम में बदल गईं शादी की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चौथी के दिन ही गम में बदल गईं शादी की खुशियां
विज्ञापन
साहिल। (फाइल फोटो)
- फोटो : साहिल। (फाइल फोटो)
बांगरमऊ। नगर के नानामऊ तिराहे पर कंटेनर की टक्कर से युवक की हुई मौत की घटना में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पति का शव देख नई नवेली दुल्हन बेहोश हो गई।
नगर के मोहल्ला दुबियाना माढ़ापुर रोड निवासी साहिल (22) की दो फरवरी को शादी हुई थी। घर में नव वधू तबस्सुम ने शुक्रवार पहले दिन खाना बनाया था। अन्य रस्मों के बाद चौथी की विदाई होनी थी। शुक्रवार रात को साहिल नगर के मोहल्ला दरगाह शरीफ निवासी रिश्तेदार शकील के साथ बांगरमऊ कस्बा नानामऊ तिराहा स्थित होटल से रुमाली रोटी लेने जा रहा था। तिराहे के पास बिल्हौर की ओर से आ रहे कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार साहिल की मौत हो गई थी, जबकि पीछे बैठा शकील उछलकर दूर गिरा था, उसे हल्की चोटें आई थीं।
गंभीर रूप से घायल साहिल को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। साहिल दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई अनीस सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि चालक कब्जे में है। शव परिजनों ने दफन कर दिया।
विज्ञापन
--
तीन दिन पहले हुआ था निकाह हाथों की मेहंदी का भी रंग फीका
घटना का शिकार हुए साहिल का दो फरवरी को हरदोई जिले के कस्बा गौसगंज निवासी तबस्सुम के साथ निकाह हुआ था। घर में निकाह से जुड़े कार्यक्रम भी पूरे नहीं हो पाए थे। हाथ में लगी मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था कि इस घटना ने सब खत्म कर दिया।