फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The girl who went to the farm to get grass was strangled to death

Unnao News: घास लेने खेत गई युवती की गला दबाकर हत्या

Thu, 23 Feb 2023 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Thu, 23 Feb 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
The girl who went to the farm to get grass was strangled to death
असोहा (उन्नाव)। मवेशियों के लिए घास लेने गई युवती की खेत में गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को गेहूं के खेत से खींचकर सरसों के खेत में छिपाया गया। दोपहर 12 बजे निकली युवती जब घर नहीं लौटी तो दोपहर दो बजे चाची उसे बुलाने पहुंची तब घटना की जानकारी हुई। युवती की लैगी से उसका गला और दोनों हाथ बंधे मिले। कपड़े अस्त-व्यस्त होने से दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को अभी कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद से गांव की एक और युवती लापता बताई जा रही है।
विज्ञापन

असोहा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (20) बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से लगभग 300 मीटर दूर असावर गांव के जमुना चौरसिया के बटाई पर लिए खेत से मवेशियों के लिए घास लेने गई थी। युवती के पिता और मां घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर असावर गांव में खेत पर काम कर रहे थे। युवती जब घर नहीं लौटी तो उसकी चाची दोपहर करीब दो बजे खेत पहुंची। खेत में शव पड़ा देखा तो होश उड़ गए। सीओ संतोष सिंह व एसओ सुरेश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। हत्यारे ने मृतका की काले रंग की लैगी से उसका गला कसने के बाद दोनों हाथ भी उसी से बांध दिए थे। गले में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार गले को डंडे जैसी चीज से दबाया गया है।
विज्ञापन

कपड़े अस्त-व्यस्त होने से दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार मृतका सुबह पहले उस खेत गई थी, जहां उसके माता-पिता काम कर रहे थे। तब उसके साथ गांव की एक युवती भी थी। इसके बाद दोनों गांव लौटीं और मृतका घर से अपना मोबाइल लेकर घास लेने की बात कहकर चली गई। साथ रही युवती घटना के बाद से ही लापता है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed