फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The girl who reached during the evacuation stopped the wedding procession

Unnao News: निकासी के दौरान पहुंची युवती ने रुकवाई बरात

Mon, 22 May 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 22 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
The girl who reached during the evacuation stopped the wedding procession
लखनऊ निवासी युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
विज्ञापन

-हरदोई जानी थी बरात, सूचना पर लड़की वाले भी आए, चल रहा सुलह का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
बेहटामुजावर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की रविवार को हरदोई जिले के एक गांव बरात जानी थी। बरात निकासी की रस्में चल रही थीं। तभी लखनऊ निवासी एक युवती थाने पहुंची और शादी करने जा रहे युवक पर झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सूचना पर वर और कन्या पक्ष के लोग भी पहुंच गए। देर शाम तक युवती से सुलह-समझौते का प्रयास करते रहे।

लखनऊ के थाना ठाकुरगंज के एक मोहल्ला निवासी युवती (26) ने बेहटामुजावर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह करीब चार वर्ष पूर्व थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली अपनी रिश्तेदार के यहां गई थी। जब वह घर पर अकेली थी। तभी एक युवक घर में घुस आया और धमकाते हुए दुष्कर्म किया। जब उसने यह बात घर में बताने को कहा तो युवक ने उससे शादी का झांसा दिया। लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसी बीच युवक की शादी पड़ोसी जिले हरदोई में तय हो गई। रविवार को बरात जानी थी। इसकी जानकारी होने पर युवती लखनऊ से सीधे बेहटा मुजावर थाने पहुंची और तहरीर दी। बताया कि युवक ने उसका लगातार शारीरिक शोषण किया और अब कहीं और विवाह कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की और लड़के पक्ष के लोगों को थाने बुलाया। देर शाम तक बातचीत होती रही लेकिन युवती सुलह-समझौते के लिए तैयार नहीं हुई। थानाध्यक्ष रमेश चंद्र साहनी ने बताया कि तहरीर मिली है। दोनों पक्ष आपस में वार्ता कर रहे हैं। अगर पीड़िता कहेगी तो रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed