फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The girl tried to jump from the moving train

युवती ने की चलती ट्रेन से कूदने की कोशिश

Mon, 01 Mar 2021 10:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
The girl tried to jump from the moving train
ट्रेन से उतारी गई पश्चिम बंगाल निवासी युवती। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस से सफर कर रही युवती ने कई बार कूदने की कोशिश की। इसी वैगन में सफर कर रही युवती ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। रात एक बजे उन्नाव स्टेशन पहुंची ट्रेन से जीआरपी ने दोनों युवतियों को उतारा। कूदने का प्रयास कर रही पश्चिम बंगाल निवासी युवती के मानसिक बीमार पाए जाने पर जीआरपी ने महिला एवं बाल संरक्षण केंद्र भेजा है।
विज्ञापन

साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से एक महिला यात्री ने महिला हेल्प लाइन पर सूचना दी कि ट्रेन में सफर कर रही एक युवती बार बार दरवाजा खोलकर कूदने का प्रयास कर रही है। रेलवे कंट्रोल रूम से उन्नाव जीआरपी को जानकारी दी गई। रात एक बजे ट्रेन उन्नाव जंक्शन पहुंची तो जीआरपी एसओ अविनाश कुमार ने कूदने का प्रयास कर रही युवती और सूचना देने वाली युवती को ट्रेन से उतारा।
विज्ञापन

कूदने का प्रयास कर रही युवती ने खुद को पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी बताया। कई बार पूछने पर उसने अपना नाम कभी शीबू तो कभी मोना राय बताया। वह अपने माता-पिता का नाम नहीं बता पाई। जीआरपी ने युवती को महिला एवं बाल संरक्षण केंद्र भेज दिया है। सूचना देने वाली युवती मिर्जापुर जिले के कछुआ थाना क्षेत्र के बीगापुर की रहने वाली है। जीआरपी एसओ ने बताया कि युवती के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed