फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The dumper trampled the former head on the highway

पूर्व प्रधान की सड़क हादसे में मौत

Tue, 21 Dec 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
The dumper trampled the former head on the highway
उन्नाव। मिर्च बेचने नवीन मंडी जा रहे पूर्व प्रधान (किसान) को गदनखेड़ा चौराहा पर मौरंग लदे डंपर ने रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अमिलाह गांव निवासी पूर्व प्रधान व किसान बिंदाप्रसाद (50) ने इस बार खेत में मिर्च बो रखी थी। सोमवार सुबह खेत से मिर्च तोड़कर बाइक से उपज बेचने नवीन मंडी जा रहे थे। गदनखेड़ा चौराहा पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए। तभी डंपर का टायर उनके ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन

घटनास्थल पर आसपास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जेब से मिले आधार कार्ड से ललऊखेड़ा चौकी पुलिस ने परिजनों को दुर्घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन शव देख बेेहाल हो गए। पत्नी प्रेमकुमारी व पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर को थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed