फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The driver blinked, the bus collided with the truck

चालक को आई झपकी, ट्रक से भिड़ी बस

Fri, 05 Mar 2021 08:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
The driver blinked, the bus collided with the truck
उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस चालक को झपकी आने से आगे चल रहे ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में बस सवार 75 यात्रियों में दो घायल हो गए। चीखपुकार के बीच पुलिस ने घायल दोनों यात्रियों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार होने पर दोनों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दूसरी बस से अन्य यात्रियों के साथ घायलों को भी गंतव्य तक भिजवाया।
विज्ञापन

गुजरात से एक वाल्वो बस लगभग 75 यात्रियों को लेकर गुजरात से बलरामपुर जा रही थी। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के सामने शुक्रवार तड़के लगभग 4 बजे बस चालक को झपकी लगने से वह आगे चल रहे ट्रक में टकरा गई।
विज्ञापन

बस के केबिन में बैठे जिला बहराइच के थाना रिजिया बाजार के आलिया बुलबुल गांव निवासी शमीम (35) व बलरामपुर के थाना लालिया के गडु़वा गांव निवासी दिनेश कुमार (27) घायल हो गए। यूपीडा की एंबुलेंस ने घायलों को पीएचसी औरास में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने छुट्टी दे दी। अन्य यात्रियाें के साथ उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed