फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The district ranks first in the state in the disposal of complaints

शिकायतों के निस्तारण में जिले का सूबे में पहला स्थान

Fri, 13 Dec 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
The district ranks first in the state in the disposal of complaints
उन्नाव। जनसुनवाई पोर्टल पर आईं दो हजार से अधिक शिकायतों को समयसीमा के अंदर निस्तारित करने पर जनपद को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इस पर शासन ने जिला प्रशासन को शाबासी दी है। जिलाधिकारी ने इसका श्रेय पुलिस, तहसील और ब्लाक के अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन

जिले में नवंबर माह में कुल 2185 शिकायतें आईं, जिनमें मुख्यमंत्री संदर्भित, आनलाइन संदर्भ, डीएम-एसपी, जनसेवा/लोकवाणी पीजी पोर्टल और संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतें शामिल हैं। ई-डिस्ट्रिक मैनेजर बृजेश कुमार ने बताया कि सभी शिकायतों के निस्तारण की समयसीमा 15 दिन होती है। वहीं कुछ ऐसी शिकायतें होती हैं, जिनके निस्तारण पर शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता है। उस प्रकरण की दुबारा जांच कराई जाती है। इनके निस्तारण की समयसीमा भी 15 दिन की होती है। जिले में जो भी शिकायतें आईं उन्हें समयसीमा के अंदर निस्तारित कर लिया गया। आई शिकायतों के मूल्यांकन के लिए 95 नंबर का पूर्णांक रखा गया, जिसमें जिले को पूरे अंक मिले। सभी संदर्भों में अधिकतम अंक प्राप्त हुए।
विज्ञापन

इस पर जनपद ने प्रदेश के 75 जिलों में पहला स्थान पाया। जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि नवंबर माह में सभी शिकायतें समयबद्ध निस्तारित की गईं, जिस पर जनपद प्रदेश में अव्वल स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अधिकारियों का इसमें योगदान रहा। जिससे यह सफलता हासिल हुई है। डीएम ने सभी अधिकारियों से इस प्रकार शिकायतों के निस्तारण में सजगता बनाए रखने को कहा है। जिससे जनपद प्रदेश में नंबर एक बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed