{"_id":"effb6f330c95f0a4778189c002fc073d","slug":"the-district-gold-medal-glory-to-radha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण पदक जीतकर राधा ने किया जिले का नाम रोशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण पदक जीतकर राधा ने किया जिले का नाम रोशन
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों की मंडल स्तर पर चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लॉक से छात्राओं की लंबी कूद में उच्च प्राथमिक विद्यालय बल्लापुर की छात्रा ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इतना ही नहीं इसी जिले की योगा की टीम ने भी प्रथम स्थान पाया है।
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं में न्याय पंचायत स्तर से, ब्लॉक स्तर फिर जिला स्तर और अब मंडल स्तर पर क्षेत्र के बल्लापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा राधा ने गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का परचम लहराया है। राधा खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई में भी खासी अच्छी है। स्वर्ण पदक जीतने वाली राधा इसका श्रेय स्कूल के ही टीचर जमाल को देती है। पिता किसान व माता ग्रहणी हैं। योगा में भी इसी ब्लॉक की टीम को प्रथम स्थान मिला है। हैंड बाल में बांगरमऊ ब्लॉक की बालिकाओं की टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। कुश्ती प्रतियोगिता में नवाबगंज ब्लॉक की टीम को सिल्वर पदक, बालीबाल में जूनियर वर्ग में बालकों ने सिल्वर पदक जीता है। वहीं हैंडबाल में बालकों में जंसार के उच्च प्राथमिक स्कूल की टीम को सिल्वर पदक मिला है।
विज्ञापन