{"_id":"5890d7a34f1c1b5979e80156","slug":"the-death-of-the-young-man-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के दही चौकी के पास सोमवार को हादसे में घायल हुए दो बाइक सवारों में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कलकत्ता के हावड़ा का रहने वाला था। वह लखनऊ के नदवा कालेज में मौलवी की पढ़ाई कर रहा था। साथी की मौत की सूचना पर पहुंचे साथियों ने शव को मोर्चरी में गंदगी के बीच रखा देख हंगामा किया।
उसके बाद सभी ने डीएम से मुलाकात की। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने पोस्टमार्टम हाउस फोन किया और मृतका का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार युवक साथी के साथ बाइक से कानपुर जा रहा था। घटना के समय बाइक चला रहा इमरान फोन से बात भी कर रहा था और हेलमेट भी नहीं लगाए था।
कलकत्ता के हावड़ा निवासी इमरान खुर्शीद (22) पुत्र खुर्शीद आलम लखनऊ के डालीगंज में संचालित नदवा कालेज में मौलवी की पढ़ाई कर रहा था और हास्टल में रहता था। सोमवार को साथी इब्राहिम (23) पुत्र मुस्ताख अहमद निवासी जाजमऊ के साथ बाइक से लखनऊ से कानपुर जा रहा था।
विज्ञापन
देर शाम दही चौकी के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे इमरान व इब्राहिम घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। इसमें इमरान की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि इब्राहिम को परिजनों ने कानपुर के निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। दही चौकी इंचार्ज जितेंद्र ओझा ने बताया कि मृतक के भाई ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
नहीं मिला मोबाइल व पर्स
घटना के बाद मृतक इमरान खुर्शीद की जेब में पड़ा पर्स व मोबाइल गायब हो गया था। परिजन बार-बार मोबाइल के लिए पुलिस से कह रहे थे लेकिन पुलिस का कहना था कि मोबाइल उसे नहीं मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मोबाइल व पर्स घायल इब्राहिम के पास है। उसे फोन मिलाया गया मगर फोन व मोबाइल उसके पास भी नहीं है।